होम गर्मियों में बच्चो के लिए बनाये चिल्ड बनाना मिल्क शेक

खाना खाजाना

गर्मियों में बच्चो के लिए बनाये चिल्ड बनाना मिल्क शेक

बनाना मिल्क शेक हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए सुबह के समय नाश्ते में बनाना मिल्क शेक पीना चाहिए। इसे बनाने में समय भी कम लगता है और अधिक चीजों की जरुरत भी नहीं पड़ती।

गर्मियों में बच्चो के लिए बनाये चिल्ड बनाना मिल्क शेक

बनाना मिल्क शेक हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसे पीने से काफी समय तक भूख नहीं लगती। इसलिए सुबह के समय नाश्ते में बनाना मिल्क शेक पीना चाहिए। इसे बनाने में समय भी कम लगता है और अधिक चीजों की जरुरत भी नहीं पड़ती। इसमें मोवा मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

सामग्री-

केला- 2 कप

दूध- 2 कप

क्रीम- 1/4 कप

पीसी चीनी- 2 चम्मच

कटी हुआ मेवा- आधा कप

वनीला एसेंस- 1/2 टी स्पून

आधा कप क्रश्ड बर्फ

विधि :- बनाना मिल्क शेक बनाने के लिए सबसे पहले बड़े जार में केले के टुकड़े डालकर स्मूद ब्लेंड कर लें। इसके बाद जार में दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े डालकर फिर से ब्लेंड करें। इसे गाढ़ा बनाने के लिए आप इसमें मिल्क पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। इस पर मेवा की गार्निशिंग कर ठंडा-ठंडा बनाना मिल्क शेक सर्व करें।बनाना मिल्कशेक को आप ब्रेकफास्ट में पी सकते हैं। इसे पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होंगे। केले में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसलिए  यह अस्थमा, कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में भी मदद करता है। बच्चों के लिए भी बनाना मिल्कशेक एक हेल्दी ड्रिंक है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top