होम गूगल रिवॉर्ड एप्लिकेशन से घर बैठे पैसा कमाइए

अर्थ व बाजार

गूगल रिवॉर्ड एप्लिकेशन से घर बैठे पैसा कमाइए

गूगल रिवॉर्ड एप्लिकेशन के जरिए सर्वे के कुछ सवालों का जवाब देकर गूगल प्ले स्टोर पर क्रेडिट पाया जा सकता है। एक सर्वे पर आपको 10 रुपए मिलेंगे।

गूगल रिवॉर्ड एप्लिकेशन से घर बैठे पैसा कमाइए

हर कोई ये सपना देखता है कि बिना मेहनत के घर बैठे खूब सारा पैसा आ जाये। और आप अमीर बन जाएं तो इस से अच्छा क्या हो सकता है। ये सारी बातें सपने जैसी लगती हैं। लेकिन अब ये हकीकत में हो सकता है। इंटरनेट का इस्तेमाल आज की तारीख में सभी लोग करते हैं। ऐसे में अब गूगल ने आप लोगो के लिए घर बैठे पैसे कमाने का नया प्लान पेश किया है। अभी तक ये योजना विदेशों में थी। लेकिन अब भारत में भी होगा।

हम यहाँ बात कर रहे हैं गूगल रिवॉर्ड एप्लिकेशन के बारे में। इसके जरिए सर्वे के कुछ सवालों का जवाब देकर गूगल प्ले स्टोर पर क्रेडिट पाया जा सकता है। एक सर्वे पर आपको 10 रुपए मिलेंगे। इसके लिए आपको कुछ काम करना होगा। वो भी खास मुश्किल नहीं है। मोबाइल यूजर्स को गूगल द्वारा चलाए जा रहे सर्वे में कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे। सही जवाब देने पर यूजर्स को प्ले स्टोर के लिए लिए क्रेडिट दिया जाएगा। इस क्रेडिट के जरिए आप शॉपिंग कर सकते हैं। खाना खा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर ऐप्लिकेशन डाउनलोड करनी होगी। उसके बाद कुछ आसान सवालों के जवाब देने होंगे। गूगल हर हफ्ते आपके पास सर्वे भेजेगा।

हर नया सर्वे आने पर आपके मोबाइल फोन में नोटिफिकेशन दिखाई देगा। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि सवालों के जवाब 24 घंटे से पहले देने हैं। एक बार सर्वे एक्सपायर होने के बाद आप सवालों के जवाब नहीं दे पाएंगे। इसके लिए आपको साइन अप करना होगा। रिवॉर्ड ऐप डाउनलोड के बाद गूगल आपका नाम और पिन कोड पूछेगा। देश, सालान आय, उम्र, जेंडर आदि के बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी। ये सारे सर्वे गुमनाम रहेंगे। इस तरह हर सर्वे के साथ आपके खाते में 10 रूपये जुड़ते जाएंगे। अगर आपको पसंद आये तो इस योजना को आजमाइए और घर बैठे पैसा कमाइए |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top