
बहराइच। पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध के रोकथाम एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्त/ वारंटी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में व अवैध तस्करी के रोकथाम हेतु दिये गये कड़े दिशा- निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय अजय प्रताप व क्षेत्राधिकारी नगर त्रयम्बक नाथ दुबे के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ प्रेम प्रकाश पांडेय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.02.2019 को मुखबिर खास की सूचना पर व0उ0नि0 विजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा नेपाल राष्ट्र से अवैध रूप से काली मिर्च की तस्करी करने वाली शातिर महिला तस्कर जो झिंगहा घाट पुल के पास बाईपास मोड़ के निकट साधन का इंतजार कर रही थी से समय 19:00 बजे उसके कब्जे से 6 बोरी जिनमे प्रत्येक में 25 किलो व 02 थैले जिनमे प्रत्येक में 10 किलो *कुल एक कुन्तल 70 किलो* अवैध रूप से तस्करी कर लाई गई काली मिर्च बरामद की गई। कस्टम विभाग के अधिकारी गण को सूचित किया गया। फर्द मौके पर नियमानुसार तैयार की गई। बरामद माल को मौके पर सील सर्वमुहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया।
नाम पता अभियुक्त :-
1- बानो पत्नी शफीक, निवासी- मोहल्ला नाजिरपुरा बागवानी, थाना- कोतवाली नगर, जनपद बहराइच।
गिरफ्तारी टीम का विवरणः-
1. व0उ0नि0 विजय कुमार सिंह, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
2. का0 शैलेन्द्र राय, थाना दरगाह शरीफ, जनपद- बहराइच।
3. का0 योगेंद्र यादव,थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
4. का0 रामानन्द त्रिपाठी, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
5. म0का0 ऊषा पाण्डेय, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
6. म0का0 अनीता, थाना- दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।