होम मोदी का जापान दौरा, डिफेंस और सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

देश

मोदी का जापान दौरा, डिफेंस और सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान पहुंचे और शिंजो आबे से मुलाकात की। जापान से द्विपक्षीय रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेहदारी को मजबूत करने के लिए PM मोदी अपने 2 दिन की यात्रा पर टोक्यो पहुंचे हैं।

मोदी का जापान दौरा, डिफेंस और सिक्योरिटी समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

टोक्यो, जापान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान पहुंचे  और शिंजो आबे से मुलाकात की। जापान से द्विपक्षीय रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेहदारी को मजबूत करने के लिए PM मोदी अपने 2 दिन की यात्रा पर टोक्यो पहुंचे हैं। रविवार को शिंजो आबे से मुलाकात कर PM मोदी कई मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं, जिसमें डिफेंस से लेकर रिजनल सिक्योरिटी जैसे एजेंडे प्रमुख रूप से शामिल है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने 12वीं बार शिंजो आबे से मुलाकात की हैं। भारत-जापान के बीच यह 13वीं वार्षिक शिखर बैठक हैं, जहां PM मोदी शामिल होंगे।

शिंजो आबे आज PM मोदी को एक निजी रात्रिभोज के लिए यमानाशी में अपने हॉलिडे होम में ले जाएंगे। जिसके बाद दोनों नेता ट्रेन से टोक्यो जाएंगे। उस दौरान दोनो नेता भारत-जापान के रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए चर्चा करेंगे। विदेश सचिव विजय गोखले ने पिछले हफ्ते कहा था, 'पीएम आबे एक खास प्रोग्राम की योजना बना रहे हैं । हमें विश्वास है कि यह पहली बार है जब एक विदेशी नेता पीएम आबे के हॉलिडे होम का दौरा करेंगे।'

आल इंडिया रेडियो के अनुसार PM मोदी यमानाशी में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन फर्म एफएएनयूसी का दौरा करेंगे और बिजनेस लीडर से मिलेंगे। PM मोदी इस दौरान जापान के निवेशकों को भारत मे निवेश के लिए भी आमंत्रित कर सकते हैं। इसके अलावा, वह टोक्यो में मेक-इन-इंडिया कार्यक्रम भी संबोधित करेंगे।

बता दें कि जापान और रूस के साथ ही भारत हर साल द्विपक्षीय मीटिंग करता है। मोदी की विदेश नीति में जापान और रूस शुरू से ही प्रमुख रहा है। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली विदेश यात्रा जापान ही की थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top