MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह आज कांग्रेस में शामिल हो गए है. बताया जा रहा है कि- "बीजेपी से वारासिवनी इलाके से विधानसभा टिकट की मांग कर रहे संजय सिंह को जब टिकट नहीं दिया गया तब उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया।"
आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में संजय सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।
आपको बता दें कि कांग्रेस में शामिल होते ही संजय सिंह ने शिवराज सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश को 'राज' की नहीं 'नाथ' की जरूरत है। सूबे को कमलनाथ की जरूरत है। कमलनाथ ने मुझे गले लगाया है। मैं उन्होंने धन्यवाद देता हूं। संजय सिंह ने भाजपा पर वंशवाद का आरोप लगाया है।
दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा-'भाजपा का पर्दाफाश हो रहा है। दुखी होने के बाद संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वहीं, कमलनाथ ने दो घंटे के भीतर कांग्रेस की पहली सूची आने का ऐलान किया'।
संजय सिंह ने कमलनाथ के गृहक्षेत्र छिंदवाड़ा में विकास को एक मिसाल बताया और कहा कि- "मध्यप्रदेश कमलनाथ के नाम से जाना जाएगा।"
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।