होम अब देवदार के पेड़ों पर चली आरी

हिमाचल प्रदेश

अब देवदार के पेड़ों पर चली आरी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाजणी पंचायत में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने का मामला सामने आया है जबकि हैरानी की बात यह है

अब देवदार के पेड़ों पर चली आरी

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बाजणी पंचायत में देवदार के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलने का मामला सामने आया है जबकि हैरानी की बात यह है कि वन विभाग चायल को इसकी खबर तक नहीं लगी। विभाग के कर्मचारियों को भी इन पेड़ों के कटने का पता 2 दिन बात चला जिसके बाद कर्मचारी बाजणी पंचायत में गए व मौके का जायजा लिया। विभाग ने पेड़ों को काटने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डी.आर. काटी। जानकारी के अनुसार एक दर्जन पेड़ों को काटा गया है।
वन परिक्षेत्र चायल अधिकारी चंद्रिका शर्मा ने बताया कि जैसे ही वन विभाग को इस बारे में बता चला वैसे ही वन विभाग की टीम ने बाजणी गांव में जाकर मौके का जायजा लिया। वन परिक्षेत्र चायल अधिकारी चंद्रिका शर्मा ने बताया कि पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top