
नई दिल्ली। आज सेना ने जम्मू कश्मीर में ऑपरेशन ऑलआउट चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत सेना को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने आज बारामूला और आनंतनाग में 6 आंतकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आंतकियों को मार गिराया। वहीं अनंतनाग में सेना के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए हैं।
जवाबी हमले में आंतकियों ने त्रास के 42 राष्ट्रीय राइफल के कैंप पर गोलियां बरसाईं। हलांकि सुरक्षाबलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बारामूला के किरी इलाके को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया तभी आंतकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी हमले किए, जिसमें 2 आतंकी ढेर हो गए।
आतंकियों ने गुरुवार देर शाम सेना के कैंप को निशाना बनाया। पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार को आतंकियों ने सेना के एक कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना का एक जवान शहीद होने की खबर है। आतंकियों का हमला त्राल के नादेर स्थित 42 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हुआ है। आतंकियों ने कैंप को निशाना बनाते हुए जबरदस्त गोलीबारी की। इस गोलीबारी में 2 भारतीय जवान घायल हो गए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।