पाकिस्तान के PM इमरान खान भारत में मुंबई हमलों के मास्टर माइंड के खिलाफ सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि -भारत में 2008 में हुए मुंबई हमलों के मास्टर माइंड को इंसाफ के कठघरे में खड़ा करना चाहती है। इमरान खान ने कहा कि ये कदम पाकिस्तान के हित में है कि मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को इंसाफ के दायरे में खड़ा किया जाए।
हालांकि भारत की सत्ता पर काबिज मोदी सरकार को इमरान खान ने ‘‘मुस्लिम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी’’ बताया है। लेकिन इसी के साथ ये उम्मीद भी जताई कि भारत में होने वाले आम चुनावों के बाद दोनों देशों के बीच फंसी हुई द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू हो सकती है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा- ''भारत में चुनाव आने वाले हैं। (भारत के) सत्ताधारी दल का रुख मुस्लिम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी है। उन्होंने मेरी सभी पहल को खारिज कर दिया...उम्मीद करें कि चुनावों के खत्म होने के बाद हम फिर से भारत के साथ वार्ता शुरू कर पाएंगे।''
वहीं भारत का पाकिस्तान को लेकर रवैया एकदम साफ़ है। ''भारत ने ये साफ़ कर दिया है कि पाकिस्तान से आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं हो सकती। पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की वार्ता के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ़ ,किया था कि जब तक पाकिस्तान भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकी गतिविधियों को बंद नहीं करेगा भारत की तरफ से कोई वार्ता संभव नहीं है।
पाकिस्तान के पीएम इमरान ने मुंबई आतंकी हमले को लेकर कहा- ''पाकिस्तान चाहता है कि मुंबई के हमलावरों के बारे में कुछ किया जाए। मैंने अपनी सरकार से मामले की स्थिति के बारे में पता करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला हमारे हित में है, क्योंकि यह आतंकवादी कृत्य था।''
पाकिस्तान के पीएम ने मुंबई हमले को आतंकवादी हमला मानते हुए मास्टर माइंड के खिलाफ कार्यवाई के संकेत दिए हैं। गौरतलब है कि भारत में खौफनाक 26/11 मुंबई हमला कराने वाला हाफ़िज़ सईद आज भी पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा है। लेकिन अब इमरान खान के इस बायां से ये संकेत मिले हैं कि हाफ़िज़ के खिलाफ पाकिस्तान में सख्त कार्यवाई हो सकती है। बता दें कि अमेरिका ने भी आतंकी सईद पर एक करोड़ डॉलर का ईनाम रखा हुआ है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।