होम Punjab Election 2022: विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

देशराज्यहलचलसियासत

Punjab Election 2022: विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पंजाब में (Punjab Election 2022) आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Punjab Election 2022: विधायक दल के नेता चुने गए भगवंत मान, 16 मार्च को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

चंडीगढ़। पंजाब में (Punjab Election 2022) आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे है। भगवंत मान शनिवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं 16 मार्च को वो राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच शुक्रवार को भगवंत मान ने चुने गए विधायकों के साथ एक अहम मीटिंग की। इस बैठक में भगवंत मान ने नए विधायकों को ये निर्देश दिए हैं कि वो अपना अधिक से अधिक समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में बिताएं ना कि चंडीगढ़ में। भगवंत मान ने नए विधायकों को कहा कि कोई भी कैबिनेट बर्थ के लिए लालायित न हो।

अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा समय बिताएं विधायक ना कि चंडीगढ़ में

बता दें कि इस मीटिंग में भगवंत मान को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें उन सभी जगहों के लिए काम करना है जहां हम वोट मांगने गए थे। सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना होगा, जहां से वो चुनकर आए हैं, इसलिए अधिक से अधिक समय अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में बिताएं ना केवल चंडीगढ़ में रहें।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा

मान की कैबिनेट में हो सकते हैं 17 मंत्री

इस बैठक में भगवंत मान समेत सभी 92 विधायक मौजूद थे। मीटिंग में उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि मान साहब की कैबिनेट में 17 मंत्री हो सकते हैं, किसी को परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप सभी कैबिनेट मंत्री हैं। बैठक में भगवंत मान ने कहा कि किसी को भी अभिमान करने की जरुरत नहीं है। इस दौरान मान साहब ने विधायकों से कहा कि हमें उन लोगों के लिए भी काम करना है, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया है।

रविवार को अमृतसर में होगा भगवंत मान का रोड शो

बता दें कि भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले 13 मार्च को अमृतसर में भगवंत मान का रोड शो होगा, जिसमें अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। बता दें पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। भगवंत मान धुरी से चुनाव जीते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top