होम राजस्थान वि.स. चुनाव, मैं और सचिन पायलट दोनों लड़ेंगे चुनाव : अशोक गहलोत

राजस्थान

राजस्थान वि.स. चुनाव, मैं और सचिन पायलट दोनों लड़ेंगे चुनाव : अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रहीं अटकलें बुधवार को समाप्त हो गईं। गहलोत ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- मैं और सचिन पायलट, दोनों ही चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान वि.स. चुनाव, मैं और सचिन पायलट दोनों लड़ेंगे चुनाव : अशोक गहलोत

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर चल रहीं अटकलें बुधवार को समाप्त हो गईं। गहलोत ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ‘मैं और सचिन पायलट, दोनों ही चुनाव लड़ेंगे।’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पायलट भी मौजूद थे, जिन्होंने गहलोत की इस घोषणा का समर्थन किया। दोनों नेता किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

गहलोत अभी जोधपुर की सरदारपुरा सीट से विधायक हैं और दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं। सचिन पायलट अजमेर से सांसद थे। अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। दोनों राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार भी माने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों के चुनाव लड़ने पर मामला दिलचस्प होता दिख रहा है। पहले दोनों के बीच मतभेद की खबरें भी आई थीं, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खारिज किया था। इसके बाद से गहलोत और पायलट कई जगहों पर साथ देखे जा रहे हैं, ताकि जनता के बीच सही संदेश जाए।

गहलोत जोधपुर में अपनी परंपरागत सीट सरदारपुरा से ही चुनाव लड़ सकते हैं। पायलट की सीट को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कहा जा रहा है कि सचिन दौसा और अजमेर में से किसी सीट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर है। भाजपा 131 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। यहां मतदान 7 दिसंबर को है और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top