होम चंबा में 7 से 8 सेकेंड तक महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके

हिमाचल प्रदेश

चंबा में 7 से 8 सेकेंड तक महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सबसे ज्यादा चंबा में ही महसूस किए गए। ये झटके 7 से 8 सेकेंड तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:40 और 12:42 मिनट पर 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान व माल का नुक

चंबा में 7 से 8 सेकेंड तक महसूस किए गए भूकंप के जोरदार झटके

 हिमाचल प्रदेश में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सबसे ज्यादा चंबा में ही महसूस किए गए। ये झटके 7 से 8 सेकेंड तक महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12:40 और 12:42 मिनट पर 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान व माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है।


मौसम विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र चंबा रीजन के आसपास जमीन से करीब 10‌ किलोमीटर की गहराई पर था। इस दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई दफ्तरों के कर्मचारी भी सड़कों पर आ गए। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top