होम फ्लैट से चलाती थी जिस्‍म का धंधा, होम सप्लाई करती थी कम उम्र की लड़कियां

अपराध

फ्लैट से चलाती थी जिस्‍म का धंधा, होम सप्लाई करती थी कम उम्र की लड़कियां

गैंगस्‍टर पति की पत्‍नी निकली लेडी डॉन। जी हाँ जहां पति लूट की वारदातों को अंजाम देता था तो वही पत्‍नी लड़कियों से जिस्‍म का धंधा करवाती थी। हम बात कर रहे हैं पटना के पांडव गिरोह के सरगना संजय की पहली पत्‍नी प्रतिमा सिंह की जिसपर एक लड़की ने जिस्‍मफरोशी का धंधा करवाने और..

फ्लैट से चलाती थी जिस्‍म का धंधा, होम सप्लाई करती थी कम उम्र की लड़कियां

पटना। गैंगस्‍टर पति की पत्‍नी निकली लेडी डॉन। जी हाँ जहां पति लूट की वारदातों को अंजाम देता था तो वही पत्‍नी लड़कियों से जिस्‍म का धंधा करवाती थी। हम बात कर रहे हैं पटना के पांडव गिरोह के सरगना संजय की पहली पत्‍नी प्रतिमा सिंह की जिसपर एक लड़की ने जिस्‍मफरोशी का धंधा करवाने और रंगदारी वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रतिमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के मुताबिक प्रतिमा के ग्राहकों में राजनेताओं से लेकर बड़े अफसर व पुलिसवाले तक अनेक रसूखदार लोग शामिल रहे हैं। आइये जानते है विस्‍तार से पूरा मामला :-

फ्लैट से चलाती थी धंधा, नेताओं से खाकी तक करती थी लड़कियां की होम सप्लाई -

एक पीडि़त लड़की ने पटना के गांधी मैदान थाने में अपनी शिकायत से सनसनी मचा दी है। उसने कहा है कि प्रतिमा पटना के एक्जीबिशन रोड स्थित जुबेदा काम्पलेक्स के अपने फ्लैट संख्या 304 में देह व्‍यापार का धंधा करती रही थी। उसके पास कई रसूखदार लोग अपनी हवस की आग बुझाने आते थे। यही नहीं, वह बड़े-बड़े राजनेताओं से लेकर खाकी व बड़े अफसर तक लड़कियों की होम सप्लाई भी करती थी। लड़की के अनुसार उसके अलावा कई ऐसी लड़कियां भी उसके जाल में फंस चुकी थीं, जिसका वह नाजायज फायदा उठाती थी।

वीडियो वायरल करने की देती थी धमकी, और लगाती थी नशे का इंजेक्‍शन -

पीडि़ता ने बताया कि उसकी बात नहीं मानने पर वीडियो को सोशल साइट पर डालने की धमकी देती थी। इसके कारण लड़कियां मुंह नहीं खोल पाती थीं। वह देह व्यापार करने के लिए लड़कियों को जबरन नशीली दवाइयां और इंजेक्शन देती थी।

लड़कियों को ऐसे फंसाती थी प्रतिमा -

पीडि़त लड़की के मुताबिक वह पटना के शास्त्रीनगर थाना इलाके के एक अपार्टमेंट में अपनी मां और परिवार के साथ रहती थी। किसी तरह उसकी मां का परिचय प्रतिमा से हुआ। इसके बाद वह घर आई और घर वालों से घुल-मिल गई। उसने उसे अपने फ्लैट पर उसकी छोटी बेटी के साथ खेलने के लिए बुलाया। लड़की के अनुसार जब वहां गई तो प्रतिमा ने उसे पीने के लिए चाय दी। चाय पीने के बाद उसे नींद आने लगी और वह बेहोश हो गई। जब नींद खुली तो उसे एक वीडियो दिखाया, जिसमें वह किसी मर्द के साथ अंतरंग अवस्था में दिख रही थी। उस वीडियो का भय दिखाकर प्रतिमा उसका शोषण करने लगी।

इससे पहले भी जा चुकी है जेल -

बता दें कि प्रतिमा सिंह न्यू बाईपास पर एक होटल में अपने कुछ साथियों के साथ पकड़ी गयी थी और गिरफ्तार कर जेल भेजी गयी थी। फिलहाल प्रतिमा सिंह का पति व पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह को भी पुलिस खोज रही है। प्रतिमा सिंह उत्पाद विभाग में नौकरी कर चुकी है। गांधी मैदान थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा सिंह पहले भी जेल जा चुकी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top