होम फेसबुक पर 10 करोड़ के पार है शकीरा के फैंस

बॉलीवुड

फेसबुक पर 10 करोड़ के पार है शकीरा के फैंस

सिंगर, सॉन्‍ग शकीरा का आज जन्‍मदिन है। शकीरा का जन्म 3 फरवरी 1977 को कोलंबिया में हुआ। 1990 में उन्होंने अपना पहला म्यूजिक एलबम रिलीज किया। शकीरा और उनके प्रेमी फुटबॉल खिलाड़ी गेरार्ड पिक्वेगेरार्ड जल्द ही दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

2001 में शकीरा ने पहला अंग्रेजी एलबम लॉन्ड्री सर्विस रिलीज किया। इसका गाना वॉटएवर, वेनएवर खूब पसंद किया गया। महिलाओं के बीच शकीरा का क्रेज सबसे ज्यादा है। शकीरा के प्रशंसकों में 57 फीसदी महिलाएं हैं। इनमें से 58 फीसदी महिलाएं सिंगल हैं। 

शकीरा फेसबुक पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेलेब्रिटी हैं। वह अपनी निजी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके फेसबुक पेज को 10 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने लाइक किया है। इस पल को और खास बनाने के लिए अपने प्रशंसकों के लिए फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी जारी किया और सबको धन्यवाद भी कहा था। शकीरा की सोशल मीडिया टीम अंग्रेजी, स्पैनिश, जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषाओं में पोस्ट डालती है। 

फुटबॉलर ब्वॉयफ्रेंड जेराड पिक के साथ शकीरा की तस्वीर को सबसे ज्यादा शेयर किया गया है। 2013 में जब शकीरा मां बनने वाली थीं, तो उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेबी बंप को दिखाते हुए तस्वीर खिंचवाई थी और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। 

फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान शकीरा फेसबुक पर काफी एक्टिव थीं। पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने थीम गाना वाका वाका गाया था। साल 2016 तक इस गाने को यूट्यूब पर करीब 1 अरब लोग देख चुके है।  

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top