होम शरद यादव ने वसुंधरा राजे के मोटापे का उड़ाया मजाक, जानें क्या कहा?

राजस्थान

शरद यादव ने वसुंधरा राजे के मोटापे का उड़ाया मजाक, जानें क्या कहा?

राजस्थान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की CM वसुंधरा राजे पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसे "बॉडी शेमिंग" कहा जा सकता है।

शरद यादव ने वसुंधरा राजे के मोटापे का उड़ाया मजाक, जानें क्या कहा?

राजस्थान। राजस्थान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की CM वसुंधरा राजे पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसे "बॉडी शेमिंग" कहा जा सकता है।

शरद यादव ने अलवर की मुंडावर सीट पर कांग्रेस गठबंधन के एक प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा के दौरान कहा कि "वसुंधरा राजे अब बहुत मोटी हो गई हैं और लोगों को उन्हें आराम देना चाहिए।" 

CM वसुंधरा पर शरद की इस टिप्पणी का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसके बाद इसकी आलोचना भी शुरू हो गई।

दरअसल, मुंडावर सीट पर गुरुवार को कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में शामिल होने शरद यादव भी अलवर पहुंचे थे। सभा में लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने वसुंधरा सरकार की आलोचना की और इसी दौरान उन्होंने CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी। शरद यादव ने कहा, "वसुंधरा को आराम दो अब यह बहुत थक गई है। यह हमारे मध्यप्रदेश की बेटी है। यह पहले बहुत पतली थी और अब मोटी हो गई है।"

शरद के इस बयान का विडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि अब तक BJP ने इस वीडियो पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दें कि शरद यादव इससे पहले भी कई मुद्दों पर विवादित बयान देकर आलोचना का शिकार हो चुके हैं। इससे पहले 24 जनवरी 2017 को पटना की एक रैली में शरद यादव ने कहा कि वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से बड़ी होती है।

हालांकि इस पर विवाद होने के बाद यादव ने अपनी सफाई में कहा कि उनके कहने का मतलब यह था कि जैसे बेटी से प्यार करते हैं, वैसा ही प्यार वोट से भी करना चाहिए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top