होम हिमाचल में बर्फबारी से 250 रूट फेल

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बर्फबारी से 250 रूट फेल

हिमाचल में बर्फबारी से 250 रूट फेल

हिमाचल में बर्फबारी से 250 रूट फेल

हिमाचल में शनिवार को राजधानी शिमला में दूसरी बार बर्फबारी होने से पर्यटन स्थल नारकंडा बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आया। आपको बता दें कि सुबह करीब 8 बजे राजधानी शिमला में बर्फबारी शुरू हुई। 1 घंटे के भीतर ही शहर को बर्फ की सफेद चादर ने ढक दिया। प्रदेश के ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं पर्यटक नगरी नारकंडा में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने वाली है। मौसम के बदले मिजाज से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। 


नारकंडा में इस सर्दी का यह 5वां हिमपात है। शनिवार को हुए हिमपात से राष्ट्रीय राजमार्ग-5 नारकंडा में बंद हो गया। शिमला की ओर जाने वाली बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा गया। बताया जा रहा है कि मौसम में आए बदलाव के बाद पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। एचआरटीसी के प्रदेश में 250 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं। कई जगह सड़के भी बंद हो गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 18 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर चलेगा। कुफरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 बंद हो गया। इससे ऊपरी शिमला राजधानी से कट गया है। ठियोग, रामपुर, रोहड़ू और चौपाल रूटों पर बसें रवाना नहीं हो सकी। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top