
चंडीगढ़. कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की गुरुवार को शिमला में तबीयत खराब हो गई। उनेह सांस लेने में समस्या हो रही थी। सोनिया की सेहत बिगड़ी तो चंडीगढ़ पीजीआई को देर रात इसकी सूचना दी गई कि उन्हें किसी भी वक्त अस्पताल में लाया जा सकता है। सोनिया गांधी की सेहत की खबर मिलते ही अस्पताल में डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया। अस्पताल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया। सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका के साथ शिमला शहर से 13 किलोमीटर दूर स्थित छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हैं। सुरक्षा कारणों की वजह से सोनिया गांधी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि अभी उनकी सेहत सामान्य बनी हुई है। कुछ महीने पहले भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उस वक्त भी सोनिया गांधी को सांस लेने में समस्या हो रही थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।