होम अजब-गजब: एक अंगूर की कीमत 35000 रुपये, ये है दुनिया का सबसे मंहगा अंगूर, जाने खासियत

समाचारअजब-गजब

अजब-गजब: एक अंगूर की कीमत 35000 रुपये, ये है दुनिया का सबसे मंहगा अंगूर, जाने खासियत

दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है रूबी रोमन अंगूर। इस फल को 2019 में जापान में रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम किया गया था। जी हां, नीलाम। ये आम फलों की तरह नहीं बिकता। यह फल कम अम्लता वाले बेहद रसदार होने के लिए जाना जाता है

अजब-गजब:  एक  अंगूर की कीमत 35000 रुपये, ये है दुनिया का सबसे मंहगा अंगूर, जाने खासियत

अजब-गजब: एक अंगूर की कीमत 35000 रुपये, ये है दुनिया का सबसे मंहगा अंगूर, जाने खासियत

क्या आपको पता हैं कि दुनिया मे ऐसे फल हैं, जो भारत मे सोने(गोल्ड) के भाव को पीछे छोड़ सकते हैं। अगर नही पता है तो जान लीजिए कि आयात किए गए कई फल इतने महंगे हैं कि आप उन्हें खरीदने के बारे में सोचेंगे भी नहीं। मगर कुछ लोग उनका स्वाद लेते हैं। दुनिया के सबसे महंगे फलों में शामिल है रूबी रोमन अंगूर। इस फल को 2019 में जापान में रिकॉर्ड कीमत पर नीलाम किया गया था। जी हां, नीलाम। ये आम फलों की तरह नहीं बिकता। यह फल कम अम्लता वाले बेहद रसदार होने के लिए जाना जाता है और इसमें चीनी की मात्रा भी अधिक होती है।

रूबी रोमन अंगूर की कीमत और फायदे। 

ये हमारे देश की सबसे महंगा फल हैं जो सोने से टक्कर लेता हैं। इन अंगूरों का रंग लाल होता है। इनका आकार पिंग पोंग बॉल के आकार के करीब होता है। ये काफी दुर्लभ होते हैं। इस किस्म के प्रत्येक अंगूर का वजन 20 ग्राम से अधिक होता है। लाल रंग के इन अंगूरों को 2008 में नए प्रीमियम किस्म के फलों के रूप में बाजार में उतारा गया था। इन्हें जापान के इशिकावा प्रान्त में उगाया जाता है। जानते हैं एक रूबी रोमन अंगूर की कीमत ही 35000 रु तक है। इतने में आप भारत में करीब 8 ग्राम सोना खरीद लेंगे। 2019 में, इन लाल अंगूरों का एक गुच्छा 12 लाख येन (लगभग 7,55,000 रुपये से अधिक) में बेचा गया था। यानी सिर्फ एक अंगूर की कीमत हुई करीब 35,000 रुपये। हयाकुराकुसो नाम की एक कंपनी ने एक थोक व्यापारी के माध्यम से अंगूर के कई गुच्छे खरीदे। एक दशक पहले बाजार में लॉन्च होने के बाद से अंगूर का यह सबसे महंगी रेट रहा। इस तरह हुए मशहूर तब से ये अंगूर बहुत लोकप्रिय हो गए हैं। इनकी मांग काफी अधिक है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top