होम ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान : मंत्री अनिल विज

देश

ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान : मंत्री अनिल विज

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में अब हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज भी शामिल हो गए हैं। विज ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है।

ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में अब हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज भी शामिल हो गए हैं। विज ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ताजमहल एक खूबसूरत कब्रिस्तान है। यही कारण है कि लोग इसको अशुभ मानते हुए इसके मॉडल को अपने घरों में नहीं रखते हैं। विज हरियाणा की भाजपा सरकार में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री हैं और विवादित बयान और ट्वीट के लिए जाने जाते हैं। भाजपा विधायक संगीत सोम ने पिछले सप्ताह ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर धब्बा बताया था।

ताज यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है और दुनिया के सात अजूबों में से एक है, जिसका दीदार करने के लिए दुनिया भर से लाखों लोग भारत पहुंचते हैं। देश को इससे बड़ी संख्या में विदेशी मुद्रा मिलती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में विवादों को खत्म करने की कोशिश करते हुए कहा कि आगरा का यह प्रसिद्ध स्मारक भारतीय विरासत का एक हिस्सा है और वह 26 अक्टूबर को ताज का दौरा करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top