होम नवरात्रि में बनाये टेस्‍टी दलिया खीर

खाना खाजाना

नवरात्रि में बनाये टेस्‍टी दलिया खीर

इस नवरात्रि पर सिवैया या चांवल के बजाय आप दलिये या साम्बा रवा पायसम (खीर) बनाइये यह स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है तथा नवरात्रि के व्रतों में इसका सेवन करना उत्तम होता है।

नवरात्रि में बनाये  टेस्‍टी दलिया खीर
साम्बा रवा या ब्रोकन व्हीट की खीर बनाने की विधि सर्व – 4 कुकिंग टाइम – 25 मिनिट बनाने का समय - 15 मिनिट सामग्री दूध- 500 मिली दलिया - 200 ग्राम घी – 2 टीस्पून शक्कर - 1 कप काजू – 8 से 10किशमिश – 8 से 10 इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून विधि: 1. दूध को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाएँ। 2. एक पैन (कड़ाही) में घी और काजू डालें तथा इसे सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें किशमिश मिलाएं तथा तब तक भूनें जब तक ये फूल न जाएँ। 3. उसी पैन में साम्बा रवा (दलिया) मिलाएं तथा धीमी आंच पर 5 मिनिट तक भूनें जब तक सुगंध न आने लगे। 4. अब इसमें गाढ़ा किया हुआ दूध मिलाएं और साम्बा रवा (दलिये) को पकाएं। इसे लगातार हिलाते रहे ताकि इसमें गांठे न पड़ें। 5. इसमें इलायची पाउडर, शक्कर, तले हुए काजू, किशमिश मिलाएं और 2 मिनिट तक पकाएं। 6. साम्बा रवा (दलिया) पायसम को गरमागरम या ठंडा करके परोसें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top