होम भूतों पर हुआ केश दर्ज, किसान को परेशान कर दे रहे थे जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

समाचारअजब-गजब

भूतों पर हुआ केश दर्ज, किसान को परेशान कर दे रहे थे जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

गुजरात के पंचमहल जिले में दो भूतों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सुनने में अजीब लगने वाला ये मामला जंबुघोड़ा पुलिस स्टेशन का है। यहां एक शख्स ने दो भूतों के खिलाफ परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई।

भूतों पर हुआ केश दर्ज, किसान को परेशान कर दे रहे थे जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

भूतों पर हुआ केश दर्ज, किसान को परेशान कर दे रहे थे जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पूरा मामला

गुजरात: आजकल के दौर मे क्या आप भूत-प्रेतों पर विश्वास करते हैं अगर हाँ तो ठीक है लेकिन अगर नही करते तो ये खबर आपको हैरान कर देगी। खबर ये है कि गुजरात के पंचमहल जिले में दो भूतों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सुनने में अजीब लगने वाला ये मामला जंबुघोड़ा पुलिस स्टेशन का है। यहां एक शख्स ने दो भूतों के खिलाफ परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो भूतों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

भूतों ने घेरकर की मारपीट  

पुलिस ने बताया है कि 35 साल का वरसंगभाई नाम का शख्स रविवार को जंबूघोड़ा पुलिस स्टेशन में आया। वो काफी परेशान लग रहा था, उसने कहा कि खेत में काम करने के दौरान दो भूतों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। वो किसी तरह से भागा तो भूतों ने उसे फिर खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। शख्स ने पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई तो पुलिस ने भी उसकी शिकायत ले ली। 

शख्स का मानसिक स्वास्थ्य सही नहीं 

पुलिस ने बताया कि युवक की हालत को देखकर उन्होंने उसकी शिकायत ले ली और उसके घर जाकर मामले का पता किया। परिवार ने पुलिस को बताया कि भूतों के हमले की शिकायत करने वाले वरसंग मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं है और उसका मनोरोग का उपचार चल रहा है। रविवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो वो पुलिस स्टेशन पहुंच गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top