होम शादी के बाद स्त्री से कभी नही पूछने चाहिए ये 7 बातें

रिलेशनशिप

शादी के बाद स्त्री से कभी नही पूछने चाहिए ये 7 बातें

शादी के बाद स्त्री से कभी नही पूछने चाहिए ये 7 बातें

शादी के बाद स्त्री से कभी नही पूछने चाहिए ये 7 बातें

शादी के कुछ महीने बीतते नहीं कि कई जोड़े अलग होने का फैसला कर लेते हैं। ऐसा नहीं है कि वे एक दूसरे को प्यार नहीं करते थे बल्कि बहुत छोटी-छोटी चीजें हैं जिनकी वजह से संबंध टूट जाते हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी 7 बातें हैं जिन्हें आपको अपनी पत्नी से कभी नहीं पूछनी चाहिए...

1. शादी के पहले क्या हुआ इन बातो के बारे में बात करने का कोई फायदा नहीं होता है। कई बार हम पत्नी से उसके पहले बॉयफ्रेंड्स को लेकर सवाल करते हैं। सच जानकर कुछ हासिल नहीं होता है ना कुछ जाता है बस आप खुद दुखी हो जाते हैं और आप दुखी होते हैं तो आपकी पत्नी भी दुखी होती है। फिर कई बार बात-बात में कोई बात ऐसी मुंह से निकल जाती है कि पछताने के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता इसलिए बेहतर होगा कि पत्नी से कहें कि आप भूल जाइए अपना पास्ट और मैं भी। एक दूसरे को अपनी पहली पसंद मानकर मोहब्बत कीजिए और एक दूसरे का हाथ थाम जीवन में आगे बढ़िए। 

2. पत्नी से कभी भी उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल मत करिए।  हो सकता है कि उन्होंने पहले संबंध बनाए हों और आपने भी, अगर आपने शादी के पहले संबंध नहीं बनाए तो भी नहीं पूछनी चाहिए। शारीरिक संबंध बनाने से कैरेक्टर पर सवाल उठाना मूर्खता के अलावा कुछ नहीं।  शादी के बाद वे पूरी तरह से आपकी हैं।  आपको भी उन्हें पूरे मन से स्वीकार करना चाहिए। 

3. अपनी पत्नी के पर्सनल स्पेस की कद्र करिए। उन्हें एकांत में बैठा देखने के बाद कोई बेतुका सवाल ना करें। जी नहीं अच्छा होता तो इंसान को कुछ अच्छा नहीं लगता।  खाली समय दीजिए। 

4. अपने पैरेंट्स की तरह पत्नी के माता-पिता की भी कद्र करने की आदत डालिए। उन्हें देर तक घर पर बात करने को लेकर सवाल ना करें। इससे पत्नी के मन को चोट पहुंच सकती है।

5. पत्नी को हमेशा घर के अंदर ही ना रखें। कहीं घूमने ले जाएं। अगर वह अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कहीं बाहर घूमने जा रही हैं तो उन्हें ना टोंकें। उनकी आजादी का ख्याल रखिए।

6. वर्किंग पत्नी अपने पैसे से घर चलाने में आपकी मदद ही करेगी लेकिन उसे वह पैसा अपने दोस्तों और घर वालों पर खर्च करने का भी पूरा अधिकार है। उन्हे उनके पैसे के इस्तेमाल के लिए ना रोंके।

7. हमारे यहां शादी के बाद लड़कियों को खाना बनाने का ठेका दे दिया जाता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। आप दोनों को मिलकर खाना बनाना चाहिए। अगर किसी दिन उनका मूड खाना बनाने का नहीं है तो उन्हें बेकार के सवालों से परेशान ना करें. खुद बना लें या बाहर इंतजाम कर लें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top