आज सोसल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'गोडसे जिंदाबाद',आज गाँधी जयंती के अवसर पर कुछ लोग सोशल मीडिया पर 'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड करवा रहे हैं इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि ऐसे ही लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं।
आज सोसल मीडिया पर ट्रेंड हुआ 'गोडसे जिंदाबाद', वरुण गांधी ने कहा- ऐसे लोग ही कर रहे देश को शर्मसार
आज महात्मा गांधी की जयंती है और पूरा देश बापू को नमन कर रहा है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज उनकी जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर 'गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड करवा रहे हैं। ट्विटर पर ' नाथूराम गोडसे जिंदाबाद' ट्रेंड होने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता वरुण गांधी ने नाराजगी जाहिर की और कहा कि ऐसे ही लोग देश को शर्मसार कर रहे हैं। बता दें कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी।
वरुण गांधी ने किया ट्वीट-
वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा- भारत हमेशा एक आध्यात्मिक महाशक्ति रहा है, लेकिन यह महात्मा हैं जिन्होंने हमारे देश के आध्यात्मिक आधार को अपने अस्तित्व के माध्यम से व्यक्त किया और हमें एक नैतिक अधिकार दिया, जो आज भी हमारी सबसे बड़ी ताकत है। गोडसे जिंदाबाद ट्वीट करने वाले देश को गैर-जिम्मेदाराना शर्मसार कर रहे हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।