 (13).jpeg)
Uttar Pradesh: सपा सरकार बनने पर कराएंगे जातीय जनगणना- अखिलेश यादव, महान दल के साथ मिलकर रखा 400 सीट का लक्ष्य
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनने पर पहला काम जातीय गणना होगा। टेक्नोलॉजी के युग में इस कार्य में कोई अतिरिक्त खर्च भी नहीं लगेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सरकार इस काम से भाग रही है। पहले कांग्रेस लापरवाह रही और अब भाजपा गणना कराना ही नहीं चाहती है। वह रविवार को महान दल के कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानवता का जो रास्ता दिखाया था। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जिसे आगे बढ़ाया वही रास्ता समाजवादी पार्टी का है। भाजपा इसमें दीवार खड़ी कर अवरोध पैदा कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वह 300 सीट जीतने का दावा करते थे, लेकिन जब से महान दल साथ आया है 400 सीट का लक्ष्य रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई गांव ऐसा नहीं है जहां लैपटॉप नहीं बंटा है।
समाजवादी सरकार में यूपी की खुशहाली और तरक्की के लिए जो विकास कार्य हो रहे थे उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। काले कानून के जरिए किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों, मजदूरों, गरीबों के साथ कोरोना संकटकाल में मृतकों के परिजनों की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मदद की जाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।