होम विश्व एकता तथा विश्व शान्ति का संकल्प लें!

राज्यउत्तर प्रदेश

विश्व एकता तथा विश्व शान्ति का संकल्प लें!

विश्व एकता तथा विश्व शान्ति का संकल्प लें!

विश्व एकता तथा विश्व शान्ति का संकल्प लें!

अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस (21 सितम्बर) पर सभी विश्ववासी मिलकर

- - डा0 जगदीश गाँधी, शिक्षाविद् एवं संस्थापक-प्रबन्धक,

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

(1) विश्व शांति दिवस मुख्य रूप से सारी दुनियाँ में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है:-

            संयुक्त राष्ट्र संघ ने शांति के महत्व को स्वीकार करते हुए 1981 में एक प्रस्ताव पास किया था 21 सितम्बर को प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस सारे विश्व में मनाया जाता है। विश्व शांति दिवस मुख्य रूप से सारी दुनियाँ में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए मनाया जाता है। इसके लिए विश्व में फैली हिंसा, आतंकवाद और युद्धों को 21 सितम्बर के दिन दूर करने का हर देश तथा उसके नागरिकों द्वारा प्रतिज्ञा ली जाती है। शान्ति की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र का मुख्य ध्येय दुनिया भर में शांति स्थापित करना है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर में भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष को रोकने और शांति की संस्कृति विकसित करने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र संघ का 24 अक्टूबर 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्थापना हुई थी। शान्ति की विश्व की सबसे बड़ी संस्था संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों की उपेक्षा करके 200 से अधिक देशों को समेटे इस दुनियाँ की वर्तमान स्थिति अत्यन्त दुःखदायी है।

 (2) संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति की परम आवश्यकता है:-

            संघर्ष, आतंक और अशांति के इस दौर में शान्ति की परम आवश्यकता है। इसलिए सारे विश्व में शान्ति का प्रचार-प्रसार करना बेहद जरूरी और प्रासंगिक हो गया है। संयुक्त राष्ट्र संघ, उसकी तमाम संस्थाएं, गैर-सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी और राष्ट्रीय सरकारें प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का आयोजन करती हैं। शांति का संदेश दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने कला, साहित्य, सिनेमा, संगीत और खेल जगत की विश्वविख्यात हस्तियों को अपना शांति दूत भी नियुक्त कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के महासचिव ने वर्ष 2013 के अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितम्बर) को पहली बार युद्धों पर अंकुश लगाने के लिए ‘‘शान्ति की शिक्षा’’ को समर्पित किया था। इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्घाटन यूएनओ के न्यूयार्क में स्थित हेडक्वार्टर में ‘‘पीस रिंग‘‘ बजाकर होता है। हमारे विद्यालय सिटी मोन्टेसरी स्कूल को शान्ति की शिक्षा बच्चों के माध्यम से सारे विश्व को देने के कारण वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र संघ की इकाई यूनेस्को द्वारा शान्ति शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि हमारे विद्यालय को संयुक्त राष्ट्र संघ ने एक एन.जी.ओ. के रूप में मान्यता दी है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के अनुसार हमारे विद्यालय का नाम विश्व के सबसे अधिक संख्या वाले स्कूल के रूप में दर्ज है। वर्तमान में हमारे विद्यालय में एक शहर में 60,000 से अधिक बच्चे मोन्टेसरी से इण्टर तक की क्वालिटी एजुकेशन के अन्तर्गत शान्ति की शिक्षा विगत 62 वर्षों से प्राप्त कर रहे हैं।

(3) मानव कल्याण की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है:-

            संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव डा0 कोफी अन्नान ने कहा था कि ‘‘मानव इतिहास में 20वीं सदी सबसे खूनी तथा हिंसा की सदी रही है।’’ 20वीं सदी में विश्व भर में दो महायुद्धों तथा अनेक युद्धों की विनाश लीला का ये सब तण्डाव संकुचित राष्ट्रीयता के कारण हुआ है, जिसके लिए सबसे अधिक दोषी हमारी शिक्षा है। विश्व के सभी देशों के स्कूल अपने-अपने देश के बच्चों को अपने देश से प्रेम करने की शिक्षा तो देते हैं, लेकिन शिक्षा के द्वारा सारे विश्व से प्रेम करना नहीं सिखाते हैं, जबकि नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित नेल्सन मण्डेला ने कहा है कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है। इसलिए 21वीं सदी की शिक्षा का स्वरूप 20वीं सदी की शिक्षा से भिन्न होना चाहिए। 21वीं सदी की शिक्षा उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए, जिससे सारी मानव जाति से प्रेम करने वाले विश्व नागरिक विकसित हांे। इसलिए 21वीं सदी की शिक्षा के माध्यम से हमें प्रत्येक बालक को विश्व नागरिक के रूप में विकसित करते हुए उनका दृष्टिकोण विश्वव्यापी बनाना चाहिए।       

 (4) हमें बाल्यावस्था में ही शान्ति के विचार मानव मस्तिष्क में डालने होंगे:-

            युद्ध के विचार मानव मस्तिष्क में पैदा होते हैं। इसलिए हमंे मानव मस्तिष्क में ही शान्ति के विचार डालने होंगे। मनुष्य को विचारवान बनाने की श्रेष्ठ अवस्था बचपन है। इसलिए संसार के प्रत्येक बालक को विश्व एकता एवं विश्व शान्ति की शिक्षा बचपन से अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए। मानव इतिहास में अब वह समय आ गया है जब भारत को अपनी वसुधैव कुटुम्बकम् की संस्कृति तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 के विश्व एकता के विचार के अनुरूप सारे विश्व में विश्व एकता तथा विश्व शान्ति स्थापित करने के लिए एक कदम बढ़ाना होगा। अहिंसा के मसीहा महात्मा गाँधी के यह विचार बरबस हमारा ध्यान आकर्षित करते हैं कि यदि हम वास्तव में विश्व से युद्धों को समाप्त करना चाहते हैं तो इसकी शुरूआत हमें बच्चों से करना पड़ेगी। परमाणु हथियारों व मानव संहारक मिसाइलों के इस युग में युद्ध लड़े तो जा सकते हैं, किन्तु जीते नहीं जा सकते। यह सृष्टि भगवान का आँगन है। इसे हरा-भरा, सुन्दर और सुरक्षित बनाये रखना उसकी प्रत्येक संतान का कर्तव्य है। अगर हम एकता और प्रेम के साथ नहीं रहेंगे तो हम अपने परिवार, समाज, देश और विश्व को असुरक्षित बना देंगे।

(5)  विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन विश्व की अन्तिम आशा है:-

            वर्ष 2001 से मेरे संयोजन में विश्व के 2 अरब 50 करोड़ बच्चे (जो अब पैदा हो चुके है तथा जो आगे जन्म लेने वाले हैं) के सुरक्षित भविष्य के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। हम इन आयोजनों के माध्यम से वर्ल्ड लीडर्स के लिए ऐसी सीढ़ी अर्थात विश्व जनमत तैयार कर रहे हैं, जिस पर चढ़कर संसार के दो अरब पचास करोड़ बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए वर्ल्ड लीडर्स के द्वारा एक विश्व व्यवस्था के अन्तर्गत विश्व संसद, विश्व सरकार तथा वर्ल्ड कोर्ट ऑफ जस्ट्सि का गठन शीघ्र किया जा सके। नोबेल पुरस्कार विजेता महान अर्थशास्त्री जान टिनबेरजेन ने कहा है कि ”राष्ट्रीय सरकारें विश्व के समक्ष उपस्थित संकटों का हल अधिक समय तक हल नहीं कर पायेंगी। इन समस्याओं के समाधान के लिए विश्व संसद, विश्व सरकार तथा विश्व का न्यायालय का गठन शीघ्र करने की आवश्यकता है।’’

-----------

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top