होम सी.एम.एस. के 12 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 48 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. के 12 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 48 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 12 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 48 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 12 छात्रों को भारत सरकार  द्वारा 48 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 10 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के 12 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 48 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में अंशिका सिंह, आरुषी सिंह, ओजस्व सैगल, हिमांशु गुप्ता, अरूणिमा सिंह, अमन कुमार तुलस्यान, कोविध सिंह, मोहम्मद जव्वाद रिजवी, मृगांक शेखर शाण्डिल्य, शिवांश भटनागर, विवेक कुमार पटेल एवं देवांश बंसल शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2022 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top