
आज शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के दिन 65 साल बाद सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। वैदिक ज्योतिष के 27 जुलाई की रात को लगने वाला यह चंद्रग्रहण 20वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। लगभग एक घंटे 43 मिनट का यह चंद्रग्रहण हरेक राशि पर प्रभाव डालेगा और इसके प्रभाव से बचने के लिए लोग अपने इष्टदेव का मंत्र जाप कर सकते हैं।
बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट शुक्रवार दोपहर से शनिवार सुबह तक बंद रहेंगे। ऐसा चन्द्र ग्रहण के कारण हो रहा है। चन्द्र ग्रहण की अवधि में मंदिर में पूजा पाठ भी नहीं होगा। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पीआरओ डा. हरीश गौड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चन्द्र ग्रहण के सूतक काल से पहले 27 जुलाई को श्री बद्रीनाथ मंदिर के कपाट दिन में 12 बजकर 30 मिनट एवं श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट दिन में 2 बजकर 54 मिनट पर बंद हो जाएंगे। दूसरे दिन सुबह ग्रहण समाप्त होने के बाद नियमित पूजा अर्चना के लिए उन्हें फिर से खोल दिए जाएंगे।
चंद्र ग्रहण का आरंभ रात्रि 11 बजकर 54 मिनट पर हो रहा है, ग्रहण काल 28 जुलाई प्रातः 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा, 28 जुलाई को बद्रीनाथ मंदिर एवं श्रकेदारनाथ मंदिर प्रातः काल अपने निर्धारित समय पर दर्शनार्थ खुलेंगे। गौरतलब है कि इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण 27-28 जुलाई की रात को होगा, जो करीब पौने दो घंटे तक रहेगा। खास बात यह होगी इस बार देश के सभी हिस्सों से इसे देखा जा सकेगा।
आंशिक चंद्रग्रहण आज रात 11 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और धीरे-धीरे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया बढ़ती जाएगी तथा (28 जुलाई) रात एक बजे यह पूर्ण चंद्रग्रहण में बदल जाएगा। रात दो बजकर 43 मिनट तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जबकि आंशिक चंद्रग्रहण तड़के तीन बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा। चंद्रग्रहण की रात मंगल की स्थिति चंद्रमा की रेखा के काफी करीब होगी और ग्रहण के दौरान इसे बिना किसी उपकरण के भी देखा जा सकेगा।
राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव -
मेष : सुख-संपत्ति का लाभ होगा।
वृष : मान-अपमान का योग है, सावधान रहना होगा।
मिथुन : शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक परेशानी होगी।
कर्क : पति-पत्नी परेशान होंगे।
सिंह : सामान्य सुख का योग।
कन्या : मानसिक परेशानी होगी।
तुला : इस राशि वालों के लिए कष्ट कारक होगा।
वृश्चिक : जन-धन का लाभ।
धनु : जन-धन की हानि।
मकर : विशेष कष्टकर है।
कुंभ : व्यापार, नौकरी और विद्या की हानि।
मीन : हर प्रकार से लाभ, सुख सम्पत्ति की प्राप्ति।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।