होम इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही होली क्यों खेलती है?

इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही होली क्यों खेलती है?

इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही होली क्यों खेलती है?

इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही होली क्यों खेलती है?

होली मनाने की परंपरा सदियों पुरानी है और इस बार मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही होली है। होली रंगों का त्यौहार है और इसे हमारे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हर राज्यों और शहरो में इस त्यौहार को बड़ा ही महत्व दिया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे गांव के बारे में जहाँ सभी लोग होली नहीं खेलते, बल्कि सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती हैं।

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के गाँव कुन्डरा में कई सालों से अनोखी परंपरा चली आ रही है। जिसके अंतर्गत इस गाँव के किसी भी मर्द को यहाँ तक की बच्चो को भी होली खेलने की इज़ाज़त नहीं है। यहाँ केवल महिला ही आपस में मिल कर होली का त्यौहार धूम-धाम से मनाती है। क्योकि इस गांव में एक हादसे के बाद महिलाओं को ही बस होली खेलने का नियम बनाया गया। इससे पहले इस गांव में सभी महिलाये, पुरुष, बच्चे सभी मिल कर होली का त्यौहार मनाते थे।

खबरों के अनुसार कई साल पहले होली के दिन गाँव के ही राम-जानकी मंदिर में फाग उत्सव के दौरान इनामी डकैत मेम्बर सिंह ने राजपाल नामक एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गाँव में कई सालों तक होली का त्यौहार नहीं मनाया गया। ग्राम समाज के एक बैठक के बाद यह फैसला किया गया की गाँव की सभी महिलाये गाँव के सभी पुरुषों की गैरमौजूदगी में पूरे रस्मो-रीवाज के साथ होली के इस उत्सव को मनाएंगी। बस उस दिन से इस गाँव में केवल महिलाये ही होली का त्यौहार मनाती है। सभी पुरुष इस दिन गाँव से बहार चले जाते है। इसी के साथ सभी महिलाएं इस त्यौहार को धूम से मनाती हैं और मंदिरों में जा कर दर्शन भी करती हैं।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top