 (1).jpeg)
World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में लहराया परचम, 8 गोल्ड मेडल समेत जीते कुल 15 पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई
युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए।
World Youth Championships: पोलैंड में आयोजित युवा विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। महिलाओं की अंडर-18 रिकर्व स्पर्धा की पिछले साल की विजेता कोमालिका बारी ने अंडर-21 का खिताब भी अपने नाम किया।
कोमालिका के अलावा भारत ने अंडर-21 रिकर्व टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इसके साथ ही मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण भी अपने नाम किया। बिशाल चांगमई ने अंडर-18 पुरुष रिकर्व तो मंजिरी मनोज ने महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
भारतीय टीम अंडर-18 मिश्रित और टीम स्पर्धा दोनों में चैंपियन रही। वहीं रिकर्व कैडेट महिला स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कुल मिलाकर भारत ने 9-15 अगस्त तक आयोजित युवा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में 15 मेडल जीते। इसमें आठ स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य भारत की झोली में आए। यही नहीं इस बार के चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग राउंड में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्पर्धाओं में विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
भारत के इस शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
The Indian contingent at the World Archery Youth Championships in Wroclaw has made us proud by winning 15 medals including 8 Golds. Congrats to our team and best wishes for their future endeavours. May this success inspire more youngsters to pursue archery and excel in it. pic.twitter.com/b5E5UdE4zX
— Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2021
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।