होम छः करोड़ तेईस लाख सत्तर हजार की अवैध चरस सहित 4 नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

राज्यउत्तर प्रदेशअपराध

छः करोड़ तेईस लाख सत्तर हजार की अवैध चरस सहित 4 नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

दिनांक 13.12.2019 को रोकथाम जुर्म जरायम मादक पदार्थ तस्करी चरस के क्रम में सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पान्डेय मय हमराही उ0नि0 रामकेश यादव आरक्षी आंशु दुबे आरक्षी दिलीप कुमार महिला आरक्षी अमृता यादव महिला आरक्षी अनामिका यादव मय संयुक्त टीम..

छः करोड़ तेईस लाख सत्तर हजार की अवैध चरस सहित 4 नेपाली महिलाएं गिरफ्तार

बहराइच। दिनांक 13.12.2019 को रोकथाम जुर्म जरायम मादक पदार्थ तस्करी चरस के क्रम में सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पान्डेय मय हमराही उ0नि0 रामकेश यादव आरक्षी आंशु दुबे आरक्षी दिलीप कुमार महिला आरक्षी अमृता यादव महिला आरक्षी अनामिका यादव मय संयुक्त टीम एस0एस0बी0 सी समवाय 42 वहिनी के निरीक्षक सामान्य रंजीत कुमार मुख्य आरक्षी कोमल सिंह आरक्षी सामान्य सुभाष वर्मा महिला आरक्षी सामान्य सन्तोष महिला आरक्षी सामान्य रंजू कुमारी के नेपाल से भारत आने जाने वालो के चेकिंग को दौरान असेम्बली गाड आफ चर्च स्कूल रुपईडीहा के पास समय करीब 21:40 बजे 04 नफर नेपाली महिला

1. मान कुमारी घर्ती मगर पत्नी दीपेन्द्र घर्ती मगर निवासी सितगंगा नगरपालिक नं0 9 थाना संधिखडका जिला अर्धाखांची राष्ट्र नेपाल के पास से 08 किलो 100 ग्राम चरस।

2. उमाला बुढा मगर पत्नी रामु पुन निवासी राप्ती गाव पालिका 3 जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास 05 किलो 800 ग्राम चरस।

3. सीता घर्ती पत्नी कुमार घर्ती निवासी लाल मटिया वार्ड नं0 08 जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 04 किलो 90 ग्राम।

4. लाल कुमारी पत्नी देव प्रसाद निवासी भशुलिया वार्ड नं0 9 जिला डांग राष्ट्र नेपाल के पास से 02 किलो 800 ग्राम बरामद हुआ तथा कुल 20 किलो 790 ग्राम बरामद हुआ।

उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर -

1. मु0अ0सं0 447/19 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम मान कुमारी घर्ती।

2. मु0अ0सं0 448/19 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम उमाला बुढा मगर।

3. मु0अ0सं0 449/19 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम सीता घर्ती।

4. मु0अ0सं0 450/19 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम लाल कुमार उपरोक्त के पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top