होम आखिर दहेज़ में क्यों दिया गया लंगूर बन्दर ?

अजब-गजब

आखिर दहेज़ में क्यों दिया गया लंगूर बन्दर ?

आखिर दहेज़ में क्यों दिया गया लंगूर बन्दर ?

आखिर दहेज़ में क्यों दिया गया लंगूर बन्दर ?

हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना इलाके में दहेज मांगने और दहेज लेना का एक अनोखा ही  मामला सामने आया है। जानकारी कि अनुसार, लड़की के पिता ने दहेज में लड़के वालों को लंगूर दे दिया। इस दहेज के बाद से ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। चर्चा के साथ-साथ ये दहेज मुसीबत की वजह भी बन सकती है। 

आइये हम आपको बताते हैं कि लड़कीवालों ने दहेज में लंगूर क्यों दिया।
शादी की बात पक्की करते समय लड़की के पिता ने लड़के के पिता से पूछा कि आपकी कोई डिमांड है क्या, इस पर लड़की के पिता का कहना था कि हमारी कोई मांग नहीं है, भगवान का दिया सब कुछ है लेकिन सोयायटी में बंदर बहुत ज्यादा हैं। लड़के के पिता ने हंसते हुए कहा कि अगर हो सके तो बंदरों को भगाने के लिए लंगूर दे दीजिए। आपको बात दे कि ये बात मजाक में कही गई थी लेकिन लड़की वालों ने इसे गंभीरता से ले लिया और दहेज में लंगूर दे दिया।

दहेज में लंगूर मिलने से दूल्हे का परिवार तो खुश । परिवार का कहना था कि लंगूर से बंदरो की मुश्किलें समाप्त होगी। लेकिन कई लोगों को ये बात पसंद नहीं आई। पशुप्रेमियों ने दहेज में लंगूर मिलने के मामले को उठाया और शिकायत दर्ज करा दी। पशुओं के हित में काम करने वाली एक संस्था की शिकायत पर वन्य प्राणी विभाग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ससुराल पहुंचकर लंगूर को जब्त कर लिया। साथ ही इन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी गई। वन्यप्राणी ऐक्ट 1972 के अनुसार लंगूर ऐसा प्राणी है जिसे पालना या बांध के रखना अपराध है। इसमें सजा भी हो सकती है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top