होम सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च 1 नवम्बर को

शिक्षा

सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च 1 नवम्बर को

सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों द्वारा आगामी 1 नवम्बर को विशाल चरित्र निर्माण मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों के आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के हजारों छात्र चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे।

सी.एम.एस. छात्रों का चरित्र निर्माण मार्च 1 नवम्बर को

लखनऊ, 26 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों द्वारा आगामी 1 नवम्बर को विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. के सभी कैम्पसों के आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के हजारों छात्र चारित्रिक उत्थान का अलख जगायेंगे। सी.एम.एस. छात्रों का यह विशाल मार्च गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस चौकी से प्रारम्भ होगा और सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम पहुँचकर भव्य समारोह में परिवर्तित हो जायेगा, जहाँ विद्यालय की द्वितीय इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा के टॉपर छात्रों पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि एकता व शान्ति को समर्पित इस विशाल मार्च का उद्देश्य भावी पीढ़ी में चारित्रिक उत्कृष्टता एवं नैतिक उत्थान का अलख जगाना है, साथ ही समाज को यह संदेश देना है कि समाज के रचनात्मक विकास हेतु एकता व शान्ति ही एकमात्र विकल्प है। 

श्री शर्मा ने बताया कि ‘चरित्र निर्माण मार्च’ के उपरान्त सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कक्षा-10 की द्वितीय इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा के टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले छात्रों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top