होम दूल्हा लाखो का फिर भी दुल्हन ने किया शादी से इंकार

दूल्हा लाखो का फिर भी दुल्हन ने किया शादी से इंकार

सवा लाख की माला पहन आया दूल्हा दुल्हन ने किया इंकार

दूल्हा लाखो का फिर भी दुल्हन ने किया शादी से इंकार

यूपी के मेरठ में निकाह के दौरान दुल्हन पक्ष से दहेज में दूल्हे ने कार की ड‍िमांड कर दी।

मेरठ : यूपी के मेरठ में निकाह के दौरान दुल्हन पक्ष से दहेज में कार मांगना दूल्हे को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे समेत पूरी बारात को बंधक बना लिया। दूल्हा सवा लाख रुपए के नोटों की माला पहने हुआ था।
जब निकाह की रस्म के लिए दूल्हे को बुलाया गया तो उसने कार की मांग कर डाली। दुल्हन पक्ष ने काफी समझने की कोशिश की लेकिन वह कार की जिद पर अड़ा रहा। जब दुल्हन को इस बात का पता चला तो उसने लालची दूल्हे के साथ निकाह करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत बारात को बंधक बना लिया और उनसे अब तक शादी में हुए खर्च की डिमांड कर दी।

दोनों पक्षों के बीच जिम्मेदार लोगों ने बैठकर समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। देर रात दूल्हे पक्ष ने शादी में खर्च हुए लड़की पक्ष के पैसे वापस लौटा दिए। जिसके बाद दूल्हे और बारातियों को बंधन मुक्त किया गया। जब इस मामले की सूचना मिली तो थाना इंचौली पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्षों ने इसे आपसी मामला बताते हुए पुलिस को वापस भेज दिया।
थाना प्रभारी इंचौली विकास जायसवाल का कहना है कि इस मामले में यदि लड़की पक्ष तहरीर देता है तो केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

बारात लेकर इंचौली पहुंचा दुल्हा नाजिम वेल्डिंग का काम करता है। जिस समय वह बारात लेकर वह दुल्हन पक्ष के यहां पहुंचा उस वक्त उसके गले में सवा लाख रुपए के नोटों की माला पड़ी थी।
ये माला 2000 और 500 के नोटों से बनी थी। नाजिम के गले में पड़ी यह सवा लाख रुपए के नोटों की माला भी चर्चा का विषय बनी रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top