होम जानिए विराट कोहली के फिटनेस का राज

खेल-संसार

जानिए विराट कोहली के फिटनेस का राज

जानिए विराट कोहली के फिटनेस का राज

जानिए विराट कोहली के फिटनेस का राज

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जब से टीम इंडिया से जुड़े हैं तब से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। विराट कोहली को टीम इंडिया का सबसे फिट और फुर्तिला खिलाड़ी भी माना जाता है। बैटिंग के साथ-साथ विराट कोहली की अच्छे फील्डरों में भी गिनती होती है। विराट के फिट होने का राज उनकी कड़ी मेहनत और डाइट बड़ी वजह है। आइए जानते हैं कि विराट कोहली के फिटनेस के पीछे क्या राज छुपी हुई है-

डाइट प्लान फॉलो करते हैं : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए डाइट प्लान को प्रॉपर फॉलो करते हैं। ये डाइट प्लान डॉक्टर की ओर से तैयार किया जाता है। दिन में विराट कोहली क्या-क्या खाएंगे और मैच से पहले विराट को खाने में क्या परोसा जाएगा इसी पूरी लिस्ट इस डाइट प्लान में रहती है। 

जंक फूड्स से दूरी : विराट कोहली जंक फूड्स से दूर रहते हैं। विराट बाहर का कोई भी फास्ट फूड या फिर अनहेल्दी खाना नहीं खाते हैं। यही वजह है कि विराट फ्राइड चिकन न खाने की सलाह देते हैं। यहां तक की खुद भी फ्राइड चिप्स की जगह व्हीट क्रैकर्स खाते हैं।

बाहर के खाने को ना : विराट कोहली बाहर या फिर रेस्टोरेंट का खाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कभी-कभी ये संभव नहीं हो पाता क्योंकि टीम इंडिया अक्सर विदेशी दौरे पर रहती है ऐसे में बिना बाहर के खाने का रहना मुश्किल हो जाता है। लेकिन विराट की पूरी कोशिश रहती है कि वो अपने डाइट प्लान के अनुसार ही खाना पसंद करते हैं।

पानी में केवल मिनरल वॉटर ही : विराट कोहली हमेशा मिनरल वॉटर ही पीते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अपकी अच्छी सेहर के लिए पानी सबसे जरूरी होता है। इसके लिए साफ और शुद्ध पानी चाहिए। यहीं वजह है कि विराट हमेशा मिनरल वॉटर ही पीते हैं। अधिकतर एवियन वॉटर पीते हैं जो कि फ्रांस से आता है। इसकी कीमत 600 रुपए प्रति लीटर है।

रूटीन एक्सरसाइज : विराट कोहली के फिटनेस की पीछे उनकी रूटीन एक्सरसाइज का बड़ा महत्व है। विराट कोहली अपने एक्सरसाइज को कभी मिस नहीं करते हैं। इसी वर्कआउट की देन है कि विराट की मसल्स की चर्चा होती रहती है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top