होम विशेषज्ञों का दावा-अब भारत और ब्राजील के चुनाव रूस के निशाने पर

विशेषज्ञों का दावा-अब भारत और ब्राजील के चुनाव रूस के निशाने पर

ऑक्सफोर्ड विश्विवद्यालय के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने अमरीकी सांसदों के समक्ष दावा किया है कि अमरीका के बाद अब भारत और ब्राजील जैसे देशों के चुनाव रूस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि..

विशेषज्ञों का दावा-अब भारत और ब्राजील के चुनाव रूस के निशाने पर

ऑक्सफोर्ड विश्विवद्यालय के सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने अमरीकी सांसदों के समक्ष दावा किया है कि अमरीका के बाद अब भारत और ब्राजील जैसे देशों के चुनाव रूस के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया विशेषज्ञों ने आशंका जताई कि  इन दोनों देशों के चुनाव में हस्तक्षेप के लिए रूस वहां की मीडिया को निशाना बना सकता है।  ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड इंटरनेट इंस्टीच्यूट  एंड बेलियोल कॉलेज में प्राध्यापक फिलिप एन. होवर्ड ने सोशल मीडिया मंचों पर विदेशी प्रभाव के मामलों पर सीनेट की खुफिया कमेटी की सुनवाई में यह बात कही।  हालांकि, होवर्ड ने अपने आरोपों के बारे में और अधिक ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन देशों में हालात और अधिक खतरनाक हो सकते हैं, जहां मीडिया अमरीका जितना पेशेवर नहीं है। सीनेटर सुसान कोलिंस के एक सवाल के जवाब में होवर्ड ने यह बात कही। उन्होंने भारत और ब्राजील के चुनावों में मीडिया के जरिए हस्तक्षेप की संभावना का जिक्र किया। हालांकि, इस बारे में और अधिक ब्योरा नहीं दिया। इससे पहले कोलिंस ने हंगरी की मीडिया में इस तरह के हस्तक्षेप के कुछ उदाहरण दिए।होवर्ड ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा पेशेवर मीडिया अमरीका में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि हमारे लोकतांत्रिक सहयोगी देशों में अधिक चिंताएं हो सकती हैं।  मेरा मानना है कि रूस हमे निशाना बनाने से आगे बढ़ते हुए ब्राजील, भारत जैसे अन्य लोकतंत्रों को निशाना बना सकता है, जहां अगले कुछ बरसों में चुनाव होने वाले हैं। होवर्ड ने कहा कि हम महत्वपूर्ण रूसी गतिविधि देख रहे हैं, इसलिए उन देशों के मीडिया संस्थानों को सीखने और विकसित होने की जरूरत है। सीनेट कमेटी ने 2016 के रूसी चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप पर ध्यान केंद्रित करते हुए सोशल मीडिया मंचों पर विदेशी प्रभाव पर सुनवाई की। गौरतलब है कि जनवरी 2017 के आंकलन में शीर्ष अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची थी कि रूस ने 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top