होम प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक के साथ गुपचुप की सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी

बॉलीवुड

प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक के साथ गुपचुप की सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ "सगाई" कर ली है।  प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बट फिल्म "भारत" को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया।

प्रियंका ने बॉयफ्रेंड निक के साथ गुपचुप की सगाई, इस साल कर सकते हैं शादी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ "सगाई" कर ली है।  प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बिग बट फिल्म "भारत" को छोड़ अपने फैंस को चौंका दिया।

सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।

वहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म "भारत" छोड़ दी है। इस बात की जानकारी  फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। शायद यही वजह हो सकती है कि प्रियंका ने सलमान की भारत को छोड़ा है।

अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं।

बता दें कि प्रियंका निक को लंबे समय से डेट कर रही हैं। इतना ही दोनों एक साथ भारत भी आए, जहां प्रियंका ने अपनी मां मधु चोपड़ा से निक की मुलाकात भी करवाई। प्रियंका और निक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों की केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हालांकि दोनों की उम्र में काफी फासला है लेकिन प्रियंका और निक की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर ये अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल हैं। अक्सर मीडिया के थ्रू दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top