होम महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार

देश

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूजा पांडेय के साथ उनके पति अशोक पांडेय को भी हिरासत में ले लिया है।

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूजा पांडेय के साथ उनके पति अशोक पांडेय को भी हिरासत में ले लिया है। 

अलीगढ़ पुलिस ने कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसमें अभी तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। 

दरअसल बात ये है कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके पुतले को पूजा शकुन पांडेय ने एयर पिस्टल से गोली मारी थी। 

इसके बाद इसका वीडियो भी सामने आया था, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था, और उस पर कार्यवाही करते हुए पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top