अपने ठुमकों से लोगों के दिलों पर धड़कने वालीं हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी एक बार फिर अपने नए लुक में नज़र आई हैं। सपना के नए गाने 'सुपरस्टार' का टीजर लॉन्च हो गया है और रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'सुपरस्टार' गाने में सपना चौधरी का एक अलग ही अंदाज फैंस को देखने को मिलेगा, जो अब तक का सबसे हॉट होगा। इस गाने के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।
फैंस को काफी भाया था सपना का नया अंदाज -
इससे पहले सपना का म्यूजिक वीडियो 'राम की सू' रिलीज हुआ था जिसे फैंस ने काफी पसंद किया गया था। इस गाने को अब तक 26 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 'राम की सू' गाने को सोमवीर काठूरवाल ने गाया है और शिरोमणि कवि पंडित मंगे राम जी ने गाने के बोल लिखे हैं।
वैसे सपना इन दिनों अपने गानों से ही नहीं, बल्कि अपनी तस्वीरों के कारण भी चर्चा में हैं। उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छा गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।