होम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जाम बोले राज्य व केंद्र की सरकार गरीब विरोधी

राज्यउत्तर प्रदेश

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जाम बोले राज्य व केंद्र की सरकार गरीब विरोधी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जाम बोले राज्य व केंद्र की सरकार गरीब विरोधी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए उसे भारतीय झूठ पार्टी कह कर संबोधित किया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जाम बोले राज्य व केंद्र की सरकार गरीब विरोधी

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जाम बोले राज्य व केंद्र की सरकार गरीब विरोधी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई गम्भीर आरोप लगाते हुए उसे भारतीय झूठ पार्टी कह कर संबोधित किया।

सोमवार दिनांक 13 जुलाई को रसड़ा क्षेत्र के ग्राम सभा पचवार व अठीलापुरा ग्राम सभा मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राजभर के आह्वान पर भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में काली पट्टी बांध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं की कड़ी में बोलते हुये सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव जावेद अंसारी "जाम" ने कहा कि गरीबो के नाम पर आई ये केंद्र व राज्य की भारतीय झूठ पार्टी की सरकार आज गरीबो को ही मारने पर तुली है, अपने लोक लुभावन वादों को लेकर आई भारतीय झूठ पार्टी की सरकार कभी 15-15 लाख रुपये देने की झूठा वादा करता है तो कभी 20 लाख करोड़ रुपये का देशवासियो के समक्ष झूठा झाँसा देती है, आज देश में पेट्रोल - डीजल अन्य वस्तुओं की कीमत आसमान पर है जबकि यही लोग पिछले सरकार में महंगाई के नाम पर देश में हल्ला मचाते रहे है।

हमारे नेता व हम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता अगर प्रदेश में आये दिन होते महंगाई, अत्याचार, लूट, डकैती, शोषण, पुलिश कर्मियो के मौत पर विरोध करते है तो यही प्रदेश व देश की हिटलरशाही सरकार हम जैसे कार्यकर्ताओ के ऊपर झूठे मुकदमे में फंसाने का कार्य करती है, अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष झूठे वादे, खोखले बातें व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा विरोध दर्ज कराने का वादा जावेद अंसारी ने किया।

इस अवसर पर वीरेंद्र राजभर, गिरीश राजभर, राजेश राजभर , प्रेम मसीह, भानुप्रताप, राधेश्याम राजभर, इक़बाल अहमद, शहाबुद्दीन इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top