होम केले के नियमित सेवन करने से होते है ये फायदे

स्वास्थ्य

केले के नियमित सेवन करने से होते है ये फायदे

केले के नियमित सेवन करने से होते है ये फायदे

केले के नियमित सेवन करने से होते है ये फायदे

दुनियाभर में केले को सुपर हेल्दी फूड माना गया है। यदि केले का सेवन महीने भर किया जाये तो इससे अस्थमा जैसी बीमारी से दूर रहा जा सकता है। केला हमारी हेल्थ के लिए अच्छा है, लेकिन यदि आप इसे रोज खायेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा। आइये जानते हैं यदि केले का सेवन महीने भर किया जाये तो इससे क्या-क्या फायदे होंगे।

1. केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। रोज इसके सेवन करने से कमजोरी दूर करने में मदद मिलेगी।

2. केले में भरपूर फाइबर होता है। इसका सेवन करने से डाइजेशन सुधरेगा साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं में आराम मिलेगा।

3. केले में डायटरी फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जो खून में हीमोग्लीबिन का लेवल इन्क्रीज करते हैं। इससे एनीमिया की समस्या दूर हो जाती है।

4. केले में उपलब्ध ट्रिप्टोफेन नामक तत्व मूड बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे खाने से स्ट्रेस दूर होता है।

5. केले में मौजूद कैरोटेनॉइड्स बॉडी की इम्यूनिटी बढाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन का खतरा टलेगा।

6. केले में विटामिन C होता है। इसे खाने से त्वचा का ग्लो बढ़ेगा और बढ़ती उम्र का असर कम दिखेगा।

7. फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम विटामिन C और B6 की भरपूर मात्रा केले में पाई जाती है। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्राल कंट्रोल होता है।

8. केले में विटामिन B6 की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाने और मेमोरी तेज करने में मदद करते है।

9. केले में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है। इसे खाने से शरीर में सोडियम बैलेंस रहेगा, जिस कारण बीपी कंट्रोल होता है।

10. इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम यूरिनरी इन्फेक्शन का खतरा टलता है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top