होम घनी और आकर्षक आईब्रो पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सौंदर्य

घनी और आकर्षक आईब्रो पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

घनी और आकर्षक आईब्रो पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

घनी और आकर्षक आईब्रो पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में आईब्रो की अहम भूमिका होती है। अगर आईब्रो शेप में हो तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। भौंहों के आकार भी फैशन के हिसाब से बदल लिए जाते हैं।आजकल मोटी आईब्रो अधिक पोपुलर हैं। भौंहों का आकार चेहरे की बनावट पर निर्भर करता है। इन प्राकृतिक उपायों की मदद से आप त्वचा पर बिना केमिकल का प्रयोग किए मोटी आइब्रो पा सकती है।

#दूध-

दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन से बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और वह फिर से ग्रो करने लगते है। इसके लिए रात को सोने से पहले कॉटन को दूध में डूबोकर आईब्रो के आस-पास लगाएं। इससे आपकी आईब्रो घनी और मजबूत होगी। यह सबसे आसान और सस्‍ता नुस्‍खा है जो काफी कारगर है।

#बादाम का तेल-

बादाम का तेल आईब्रो का वॉल्यूम बढ़ाने के साथ-साथ उसको नरिश भी करता है। इसमें अधिक मात्रा में विटामिन ई होता है। जिससे यह बालों का ग्रोथ करता है। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम के तेल से मसाज करें।

#नारियल तेल-

रात को सोते वक्त अपनी आईब्रो पर नारियल तेल लाएं और पूरी रात ऐसे ही रहने दें। नारियल तेल में एंटी एजिंग की गुण पाए जाते हैं। आंखों के आस-पास हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लेकर मसाज करें। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किलऔर झुर्रियां नहीं पड़ती है।

#कैस्‍टर ऑयल-

यह कम खर्चीला लेकिन बेहद ही असरदार घरेलू उपाय है, जो निश्चित रूप से असर दिखाता है। इसके अलावा यह मोटी आईब्रो पाने का सबसे पुराना और सर्वाधिक इस्‍तेमाल में लाया जाने वाला उपाय है। इसे इस्‍तेमाल करने के लिए तेल को हल्के हाथों से अपनी आई ब्रो पर केवल 2-3 मिनट के लिये मसाज कीजिये और छोड दीजिये। इसके बाद चेहरे को हल्के गरम पानी और फेसवॉश से 30 मिनट के बाद धो लीजिये। कुछ दिन तक नियमित प्रयोग करने से फर्क आपको दिखायी देने लगेगा। अगर यह तेल लगाने पर जलन या परेशानी पैदा हो तो इसे ना प्रयोग करें।

#प्याज का रस-

प्याज में पाया जाने वाला सल्फर आईब्रो की ग्रोथ में बहुत ही फायदेमंद होता है। प्याज को अच्छी तरह से पीसकर उसका रस आईब्रो पर लगाएं। प्याज का रस लगाने से उस जगह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आईब्रो में नए बालों की ग्रोथ होती है। नियमित रूप से इस रस को लगाने से आप जल्द ही मोटी आईब्रो पाने में सफल हो जायेगें।

#एलोवेरा जूस-

शरीर के लगभग हर समस्या के लिए एलोवेरा बहुत मददगार होता है। आप चाहें तो एलोवेरा जैल खरीद सकते हैं या इसकी ताजी पत्तियों से इसका जैल निकाल सकते हैं। इसके जेल से आइब्रो को बढ़ने में मदद मिलेगी। एलोवेरा आईब्रो के बालों को न्यूट्रिशन देने के साथ ही डैमेज बालों को भी ठीक करता है। अगर थ्रेडिंग के दौरान आपकी आईब्रो को कोई नुकसान पहुंचा हो, तो एलोवेरा जूस उसे रिपेयर कर आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाता है। इसे आप नियमित रूप से आइब्रो पर लगाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top