होम संतान न होने पर दरिंदे पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दिया

उत्तर प्रदेश

संतान न होने पर दरिंदे पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दिया

सोमवार को देवबंद के मोहल्ला दगड़ा बेरियान निवासी ३२ वर्षीय बुशरा शनिवार की दोपहर अपने ही मकान के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। विवाहिता का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

संतान न होने पर दरिंदे पति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दिया

सहारनपुर. सोमवार को देवबंद के मोहल्ला दगड़ा बेरियान निवासी ३२ वर्षीय बुशरा शनिवार की दोपहर अपने ही मकान के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। विवाहिता का शव मिलने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने विवाहिता के पति नजरान बेग पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मृतका के भाई आरिफ खान का आरोप है कि उसकी बहन की शादी वर्ष २००८ में नजरान बेग के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही नजरान बेग ने उसकी बहन को संतान न होने व कम दहेज लाने के ताने देते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि नजरान बेग ने ही उसकी बहन की हत्या की है। इतना ही नहीं आरोपी पति बुशरा का शव लेकर भागना चाहता था। जिसके चलते उसने एंबुलेंस भी बुला ली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने विस्तृत जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए नजरान बेग के बहनोई को हिरासत में ले लिया है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top