होम सही दिशा में फुटबाल का विकास जरूरी : छेत्री

खेल-संसार

सही दिशा में फुटबाल का विकास जरूरी : छेत्री

सही दिशा में फुटबाल का विकास जरूरी : छेत्री

सही दिशा में फुटबाल का विकास जरूरी : छेत्री

भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री ने कहा है कि देश में इस खेल के विकास के लिए लगातार और सही दिशा में कदम उठाना जरूरी है। छेत्री देशभर में प्रतिभा खोज कार्यक्रम के लिए यहां मौजूद थे जिसके तहत 8 से 14 आयु वर्ग के 15 बच्चों को चुनकर ट्रेनिंग दी जाएगी। कप्तान ने कहा कि फुटबाल को वैश्विक स्तर तक ले जाने के लिए देश में खेल के स्तर को सुधारने की जरूरत है और इसके लिये लगातार प्रयासरत रहना होगा। 

 

31 वर्षीय छेत्री ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए कुछ अलग सा करने की जरूरत है। हमारे लिये यह जरूरी है कि इसके लिए सही कदम उठाए जाएं। विदेशों के क्लब भी कुछ अलग नहीं करते हैं। मैंने कई विदेशी क्लबों के लिये खेला है और वे सामान्य रूप से ही काम करते हैं।

 

फुटबाल की प्रतिभाओं की खोज कार्यक्रम के तहत चुने गए बच्चों को स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल वैश्विक स्तर की कोङ्क्षचग और ट्रेनिंग देगा तथा 5 वर्ष के लिए इन बच्चों को कोल्हापुर के एक स्कूल में ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसेडर बने छेत्री ने कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए सामान्य चीजें करने की जरूरत है जिसमें खाने पीने और व्यायाम करने पर ध्यान देना चाहिए। पुर्तगाल में 8 से 9 वर्ष के बच्चों को पता होता है कि उन्हें क्या खाना है। वे अपने अभ्यास के बारे में जानते हैं लेकिन भारत में ऐसा नहीं होता है।   

 

इंडियन सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में बेंगलुरू एफसी के खिलाड़ी छेत्री ने साथ ही खिलाड़ियों के युवा अवस्था से अभ्यास शुरू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं स्पोर्टिंग में शामिल हुआ था तब मेरी उम्र 26 वर्ष थी जबकि बाकी सभी 18 से 19 वर्ष के थे और काफी उर्जावान थे। वे खिलाड़ी 10 वर्ष की आयु से ही अभ्यास कर रहे थे और भारत में भी ऐसी संस्कृति की जरूरत है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top