होम JNU मामला: आजम का मोदी सरकार पर निशाना

देश

JNU मामला: आजम का मोदी सरकार पर निशाना

JNU मामला: आजम का मोदी सरकार पर निशाना

JNU मामला: आजम का मोदी सरकार पर निशाना

 समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खान ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। आजम खां ने जेएनयू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को नादान छात्र बताया है। आजम ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बेकसूर है उसे बेवजह परेशान किया जा रहा है। जो ठीक नहीं है। रामपुर में आज आजम खां ने दिल्ली के जेएनयू प्रकरण पर कहा कि केंद्र सरकार देश की शिक्षा को बदलने की कोशिश में लगी है। यह सब जरा भी ठीक नहीं है। आजम खां ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस समय उनको परीक्षा की तैयारी में लगे रहना चाहिए लेकिन केंद्र सरकार ने उनको अपनी बात कहने पर जेल में डाल दिया है। 

आजम ने कहा कि जब कन्हैया कुमार ने कुछ कहा ही नहीं है तो फिर उसे जेल में क्यों बंद किया गया है। आजम ने कहा कि सरकार बिल्कुल गुंडई पर उतर आई है। इससे पहले गुजरात में हार्दिक पटेल को भी सरकार के खिलाफ अपनी बात कहने पर जेल भेज दिया गया है। अब तो माहौल वैसा ही है, जो इमरजेंसी के समय जॉर्ज फर्नाडिस के साथ हुआ था। हार्दिक को फांसी पर चढ़ाने का इंतेजाम है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top