-8259124034.jpg)
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने आज मथुरा के नोहझील में जनसभा को सम्बोधित किया और आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकत्र्ताओं को तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुसार प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक केंद्रीय मंत्री 24 घण्टे का प्रवास करके केंद्र की उपलब्धि व योजनाओं का प्रचार-प्रसार व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘ये देश का दुर्भाग्य है कि देश की सुरक्षा के साथ कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल खिलवाड़ कर रहे हैं।’’ सिंह ने कहा कि जो पाकिस्तान जिंदाबाद के देश में नारे लगाए, ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। स दौरान उन्होंने सपा नेता आजम खान पर निशाना साधा। गिरिराज ने कहा कि आजम ऐसे व्यक्ति का नाम है, जो दंगे फैलाता है और एक राज्य का मंत्री है। आजम खान पर तो मुकदमा चलना चाहिए। ये देशद्रोही लोग हैं। आजम खां को तो मुलायम सिंह की सरकार से तत्काल निकल जाना चाहिए। राष्ट्रभक्ति नहीं है, उत्तर प्रदेश में जंगल राज है। प्राइवेट लिमिटेड़ सरकार चल रही है, उत्तर प्रदेश और बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।