होम बोले गिरिराज, बोले-हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं राहुल

उत्तर प्रदेश

बोले गिरिराज, बोले-हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं राहुल

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए

बोले गिरिराज, बोले-हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं राहुल

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) विवाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान की निंदा करते हुए केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज कहा कि  गांधी के बयान से पाकिस्तान की सरपरस्ती में बैठे आतंकवादी हाफिज सईद को बेशक तसल्ली मिली होगी। एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने यहां आए सिंह ने कहा कि जेएनयू मामले में राहुल गांधी और तमाम सियासी दलों की बयानबाजी बेहद अफसोसजनक है। ये लोग पाकिस्तान और लश्कर ए तैयबा के सरगना हाफिज सईद की भाषा बोल रहे है। 

बिहार के नवादा से सांसद ने कहा कि अभिव्यक्ति के नाम पर उनकी इस भाषा से पाकिस्तान और हाफिज सईद खुश हो रहा होगा। सिंह ने कहा कि हालांकि जिम्मेदार पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी होने के नाते उन्हे सोचना होगा कि जब देश का सम्मान बचेगा, तभी उनकी राजनीति भी बची रहेगी। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देशभक्त होने का सर्टिफिकेट तो नहीं देती मगर गांधी को देश की सवा करोड़ आबादी को बताना होगा कि वह पाकिस्तान की भाषा क्यों बोल रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top