-1970371389.jpg)
समाजवादी श्रवण यात्रा पर जगन्नाथपुरी एवं कोणार्क मन्दिर से लौटकर आए तीर्थयात्रियों का आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भव्य स्वागत किया गया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाजवादी श्रवण यात्रा पर जगन्नाथपुरी एवं कोणार्क मन्दिर तीर्थ यात्रा पर प्रदेश के 857 वरिष्ठ नागरिक नागरिकों को भेजा गया था। आज सभी यात्री सकुशल वापस लौट आए हैं। उनका लखनऊ स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि लखनऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर ट्रेन से उतरते ही श्रवण यात्रा पर गए वरिष्ठ नागरिकों का ढोल मंजीरा बजाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी यात्रियों के चेहरे पर खुशियां झलक रही थीं। तीर्थयात्रियों ने प्रदेश सरकार विशेषकर मुख्यमंंत्री अखिलेश यादव की खूब प्रशंसा की। यात्रियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में बैठाकर उनके गन्तव्य तक रवाना कर दिया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।