होम समर्थकों ने छेड़ी मोदी के करीबी को CM बनाने की मुहिम

उत्तर प्रदेश

समर्थकों ने छेड़ी मोदी के करीबी को CM बनाने की मुहिम

समर्थकों ने छेड़ी मोदी के करीबी को CM बनाने की मुहिम

समर्थकों ने छेड़ी मोदी के करीबी को CM बनाने की मुहिम

UP चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने के बाद अब नतीजों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। सियासत के गलियारों में नतीजों के पहले ही जीत और सीएम के चेहरे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। यूं तो हर शहर के चौराहों पर हर पार्टी के समर्थक अपने-अपने दावे कर रहे हैं लेकिन BJP समर्थक सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। BJP समर्थकों के बीच CM के नाम को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर BJP की तरफ से गाजीपुर के मनोज सिन्हा को लेकर चर्चा चारो तरफ है।

चुनाव में मतदान के बढ़े प्रतिशत से सबसे ज्यादा खुश BJP है। पार्टी समर्थकों ने तो अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो BJP में CM की खोज शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेता के एक बयान के बाद तो BJP समर्थक अति उत्साहित हैं। दरअसल इस बयान में वरिष्ठ नेता की ओर से कहा गया है कि विश्वसनीय और राजनीतिक रूप से सही मुख्यमंत्री ढूंढने की पहल शुरू हो चुकी है। पार्टी हर संभव स्थिति के बारे में सोच रही है और किसी भी हालात के लिए तैयार है। इस खबर के वायरल होते ही मनोज सिन्हा समर्थक CM पद के लिये उनकी दावेदारी करने लगे है।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा PM मोदी के करीबी हैं। अमित शाह ने पूर्वांचल में चुनाव की जिम्मेदारी मनोज सिन्हा को ही सौंपी थी। खासतौर से गाजीपुर मऊ बलिया मिर्जापुरजौनपुर के अलावा सोनभद्र जिले की पूरी कमाम मनोज सिन्हा के हाथ में थी। टिकट वितरण में भी इन जिलों में मनोज सिन्हा की खूब चली। मोदी अपने मंच से भी कई बार मनोज सिन्हा की तारीफ कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर इन जिलों में BJP का प्रदर्शन बेहतर रहा तो मनोज सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि मनोज सिन्हा CM की रेस से खुद को अलग बता रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top