
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सदस्य अनुराग सिंह ठाकुर ने यहां कहा कि संप्रग-2 में गृहमंत्री रहे पी. चिदंबरम संसद पर हमले के मामले में अगर अब यह मानते हैं कि अफजल गुरु को दोषी करार दिए जाने में इंसाफ नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी इसका जवाब दे कि क्या वह भी अफजल को आतंकवादी नहीं मानती? उन्होंने आज यहां कहा, ‘‘पहले तो वह खुद बताएं कि वह एेसा मानते हैं?
यदि एेसा है तो उन्होंने गृहमंत्री रहते हुए इसे रोकने के लिए क्या किया? उनकी सरकार के दौरान ही अफजल को फांसी दी गई ,तो क्या कांग्रेस अफजल गुरु को आतंकवादी नहीं मानती? कांग्रेस को इसका उत्तर देना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस को यह भी बताना होगा कि क्यों राहुल गांधी उन्हीं लोगों के साथ नजर आते हैं जो अफजल गुरु जैसे आतंकवादी को शहीद कहते हैं।’’ ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के संबंध में आज वृन्दावन आए थे।
अनुराग ठाकुर ने इशरत जहां प्रकरण पर पूर्व गृह सचिव जी. के. पिल्लई के बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आखिरकार पिल्लई ने यह क्यांे कहा कि इशरत जहां लश्कर-ए-तैयबा की आतंकवादी थी। उसने देश के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश रची। लेकिन कांगेे्रस ने इतना बड़ा खुलासा करने वाले अधिकारियों को शाबाशी देने के बजाए उन्हें जेल में ठूस दिया।’’
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।