होम नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा में लखनऊ से 195 छात्र चयनित, सर्वाधिक 79 छात्र सी.एम.एस. के

शिक्षा

नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा में लखनऊ से 195 छात्र चयनित, सर्वाधिक 79 छात्र सी.एम.एस. के

नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा में लखनऊ से 195 छात्र चयनित, सर्वाधिक 79 छात्र सी.एम.एस. के

नेशनल टैलेन्ट सर्च परीक्षा में लखनऊ से 195 छात्र चयनित, सर्वाधिक 79 छात्र सी.एम.एस. के

लखनऊ, 4 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 79 छात्रों ने इस वर्ष भारत सरकार की प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय ‘नेशनल टैलेन्ट सर्च (एन.टी.एस.)’ की परीक्षा में चयनित होकर अपने विद्यालय का नाम सारे प्रदेश व देश में गौरवान्वित किया है। भारत सरकार की राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एन.सी.ई.आर.टी.) के संशोधित परीक्षा परिणाम के अनुसार राज्य स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस वर्ष लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से कुल 195 छात्र चयनित हुए हैं, जिसमें से सर्वाधिक 79 छात्र अकेले सी.एम.एस. से चुने गये हैं। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय परीक्षा में चुने गये छात्र आगामी 16 जून को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सम्मिलत होंगे।

            श्री शर्मा ने बताया कि ‘नेशनल टैलेन्ट सर्च एक्जामिनेशन’ में चयनित सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों में सात्विक टेकरीवाल, ध्रुव ढींगरा, आनन्द कृष्ण मिश्रा, समृद्धि जायसवाल, वेदांत पाण्डेय, कौस्तुभ बिसेन, रोहन राज, आयुष वर्मा, नीतेश रावल, सौम्या, दिव्यांशी वर्मा, विनायक गुप्ता, देवांश वर्मा, ईशु सिंह, अमनदीप उपाध्याय, सोनू कुमार, आयुष पाण्डेय, आर्य वर्धन सिंह राठौर, आर्यन सिंह चंदेल, चन्द्र मौलि सिंह, स्टीफन मदन, आर्यन सिन्हा, आयुष मिश्रा, यश वर्मा, भूमि मौर्या, प्रखर रावत, संस्कृति रंजन, रवीजा चंदेल, शौर्य सिंह, ऐश्वर्या त्रिपाठी, वंश सिन्हा, अमोघ पवार, प्रभव खेरा, अंलकृता त्रिपाठी, उदित सिंह, शुभांशी त्यागी, अकर्ष वर्मा, मीमांसा त्रिपाठी, रजत श्रीवास्तव, आदित्य परमार, नैशा खान, आकर्ष चौधरी, अभिनीत अरोड़ा, अमित शर्मा, आर्य वर्धन सिंह, सानिया जेहरा रिजवी, हर्षिता कुशवाहा, अस्मिता स्वप्निल, दिव्यांशी गुप्ता, अनिकेत सिंह, प्रखर प्रताप सिंह, यश पुरी, उत्कर्ष वर्मा, उत्सव यादव, अमन सिंह, कार्तिकेय पटेल,  सुष्मिता सिंह, श्याम अग्रवाल, दिव्यांश वर्मा, पार्थ द्विवेदी, प्रसून पटेल, आदित्य कृष्ण जायसवाल, अभिज्ञान शर्मा, जूही बाजपेयी, वर्चस्व वैश्य, शहवाज इस्लाम, वंदना वर्मा, क्रांति संभव, मधुर पटेल, यश प्रताप सिंह, आदित्य कुमार, शाश्वत वर्मा, आदित्य मधुकर, श्रेया त्रिपाठी, आर्यन पाण्डेय, सचिन कुमार मुर्मू, आयुष मौर्या, मो. अलाउद्दीन निजामी, मोहम्मद तहा खान शामिल हैं।

            श्री शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् (एनसीईआरटी) के तत्वावधान में आयोजित ‘नेशनल टैलेन्ट सर्च एक्जामिनेशन’ के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभाशाली छात्रों का चयन किया जाता है जिन्हें नेशनल टैलेन्ट सर्च स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। अखिल भारतीय स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली छात्रों को रिसर्च स्तर तक की उच्च शिक्षा का सम्पूर्ण खर्चा भारत सरकार वहन करती है। श्री शर्मा ने बताया कि विगत अनेक वर्षो से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज की मुख्य परीक्षा में लखनऊ से चयनित छात्रों में सर्वाधिक छात्र अकेले सी.एम.एस. से चुने जाने का गौरव प्राप्त करते आ रहे हैं। इस प्रकार सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top