होम हिन्दी लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

शिक्षा

हिन्दी लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

हिन्दी लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

हिन्दी लेखन प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 11 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-3 की छात्रा स्तुति शुक्ला ने हिन्दी लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता भारतीय भाषा प्रतिष्ठापन राष्ट्रीय परिषद, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित की गई। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति छात्रों में रुचि जगाने एवं उनके हिन्दी ज्ञान के विस्तार व विकास के उद्देश्य से आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्तुति ने अपनी सुन्दर लिखावट, हिन्दी ज्ञान एवं सृजनात्मक प्रतिभा के दम पर प्रथम पुरस्कार अर्जित किया एवं शानदार प्रदर्शन कर साबित कर दिया कि आज के युग में सफल होने के लिए देश के प्रत्येक छात्र को अपनी मातृभाषा एवं राष्ट्रभाषा का उत्कृष्ट ज्ञान होना आवश्यक है। इसके साथ ही हिन्दी भाषा का ज्ञान छात्रों के नैतिक व चारित्रिक विकास हेतु भी अपरिहार्य है। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

          श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top